मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ः शुजालपुर विवाह करने जा रही युवती की तबीयत बिगड़ने से मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजगढ़ः शुजालपुर विवाह करने जा रही युवती की तबीयत बिगड़ने से मौत

राजगढ़। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के ग्राम बिनेका में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ससुरालपक्ष के लोगों के साथ मध्य प्रदेश के शुजालपुर विवाह करने जा रही थी तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई, गंभीर हालत में परिजन उसे सिविल अस्पताल ब्यावरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।पुलिस के अनुसार ग्राम बनेका जिला ललितपुर निवासी 19 वर्षीय आरती पुत्री रामनारायण सहरिया का संबंध शुजालपुर के जैन परिवार में हुआ था, जिनका विवाह 30 नवंबर को होना था।विवाह के पहले सोमवार को लड़के की बहन और उसके मौसी का लड़का आरती को लेने ललितपुर पहुंचे थे, जो कार में बैठाकर उसे शुजालपुर ले जा रहे थे तभी चंदेरी के समीप उसकी तबीयत बिगड़ गई, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया बाद में बीनागंज के समीप आरती ने सेब व पेटीज खाई, उसके बाद वह उल्टी करने लगी, जिसे साथ में बैठी लड़के की बहन सिविल अस्पताल ब्यावरा लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि 30 नवंबर को आरती का शुजालपुर में जैन समाज के लड़के से विवाह था और एक दो दिन पहले आरती के परिजनों को विवाह स्थल पर पहुंचना था। युवती की मौत किन हालातों में हुई, इसका वास्तविक पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद लग सकेगा। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें