राजद में वापसी के बाद दिल्ली पहुंचे गिरिनाथ सिंह ,चतरा से लड़ना चाहते हैं चुनाव ,कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से की मुलाकात

राजद में वापसी के बाद दिल्ली पहुंचे गिरिनाथ सिंह ,चतरा से लड़ना चाहते हैं चुनाव ,कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से की मुलाकात
रांची: लोकसभा चुनाव की बिगुल बजने के बाद राजनीतिक पार्टियों के नेताओं का टिकट की उम्मीद लिए एक पार्टी से दूसरे पाटी में आने जाने का सिलसिला जारी है। भाजपा की टिकट की आस में लगे रहे गिरिनाथ सिंह ने फिर से राजद में घर वापसी की परन्तु अब उनके लिए राह आसान नहीं है। उनकी सोच तो यही थी की राजद कोटे से चतरा से टिकट मिल जायेगा। मगर इस सीट पर कांग्रेस अपना दावा कर दिया है। जिसके कारण फिर से गिरिनाथ सिंह फंसे हुए नजर आ रहे हैं। अब वे खुद निजी तौर पर प्रयास में जुट गए हैं। गिरिनाथ सिंह दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। यहां उन्होंने झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर से मुलाकात की। दरअसल गिरिनाथ सिंह चतरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते है । मगर झारखंड में कांग्रेस ,जेएमएम और आरजेडी का गठबंधन है। चतरा सीट कांग्रेस के कोटे में है। जिसके कारण राजद की दावेदारी खत्म हो गई है। अब गिरिनाथ सिंह चाहते है कि कांग्रेस उनको चतरा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए। गिरिनाथ सिंह इस प्रयास में जुटे हैं कि कांग्रेस उन्हें सिंबल दे दे।





