मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

चोरी का आरोप लगाकर युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चोरी का आरोप लगाकर युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत

भागलपुर। जिले के‌ बबरगंज थाना क्षेत्र के डीवीसी कॉलोनी मोड़ के समीप लोगों के द्वारा मारपीट किए जाने से घायल हुए संजय शर्मा की मौत मायागंज अस्पताल में बीते देर रात को इलाज के दौरान हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।उल्लेखनीय है कि लोगों ने संजय शर्मा पर लोहा चोरी का आरोप लगाकर उसे इस कदर पीटा कि उसकी स्थिति गंभीर हो गयी। किसी ने डायल 112 की टीम को घटना की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल संजय को मायागंज अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर बबरगंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन मौके पर कोई नहीं था। घायल के जेब में मिले पहचान पत्र के अधार पर उसके परिजन को सूचना दी गई।सूचना मिलने पर घायल की पत्नी काजल शर्मा मायागंज अस्पताल पहुंची। उसका कहना था कि मेरे पति बढ़ई मिस्त्री हैं और डीवीसी कॉलोनी में लकड़ी का काम करने जाते थे। वह पैसा लेने गए थे लेकिन चोरी का आरोप लगाकर लोगों ने उन्हें पीटा है। पुलिस घटना की छानबीन में लग गई है। साथ ही यह पता लगा रही है कि मारपीट करने वालों में कौन-कौन शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें