मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

महाराष्ट्रः घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से आठ लोगों की मौत, सीएम ने दिया जांच का आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई, । घाटकोपर में सोमवार को होर्डिंग गिरने की घटना में अबतक 8

लोगों की मौत हो गई है और 59 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इन सभी का इलाज

राजावाड़ी अस्पताल में हो रहा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मामले की

उच्चस्तरीय जांच का आदेश दिया है। घटनास्थल से अब तक 67 लोगों को

सफलतापूर्वक निकाला जा चुका है, अभी भी घटनास्थल से लोगों को सुरक्षित

निकालने का काम जारी है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम अभी भी मलवा हटाने का

काम कर रही है।

सोमवार को शाम करीब चार बजे तेज हवा के साथ आई

बेमौसम तूफानी बारिश की वजह से घाटकोपर में स्थित पेट्रोल पंप के पास लगाई

गई होर्डिंग गिर गई। इसी घटना में तकरीबन आठ लोगों की मौत अब तक हो चुकी

है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मौके पर दौरा किया और

उन्होंने इस घटना की गहन छानबीन के लिए उच्चस्तरीय जांच की घोषणा की है।

सीएम शिंदे ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.' जैसे ही मुझे इस

घटना की जानकारी मिली, मैंने तुरंत मुंबई नगर निगम के आपदा प्रबंधन विभाग

के अधिकारियों से चर्चा की। नगर निगम के अधिकारी यहां पहुंच गए हैं। बचाव

कार्य भी जारी है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस घटना में घायल हुए

लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम शिंदे ने कहा

कि कमिश्नर को मुंबई के सभी होर्डिंग्स का स्ट्रक्चरल ऑडिट करने का निर्देश

दिया गया है। हमने आयुक्त को मुंबई में सभी होर्डिंग्स का संरचनात्मक ऑडिट

करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, हमने कमिश्नर को उन होर्डिंग्स के

खिलाफ कार्रवाई करने और मामला दर्ज करने का भी आदेश दिया है जो अनधिकृत

हैं। सीएम शिंदे ने बताया कि इस घटना में घायल हुए लोगों के इलाज का खर्च

सरकार उठाएगी और इस घटना में मरने वालों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत

कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

उपमुख्यमंत्री

देवेन्द्र फड़णवीस ने मीडिया से बातचीत में कहा कि घाटकोपर इलाके में

होर्डिंग गिरने के हादसे में अबतक 67 नागरिकों को निकाला जा चुका है। मुंबई

पुलिस, नगर निगम, आपदा प्रबंधन जैसे विभाग समन्वय कर रहे हैं और फंसे हुए

लोगों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। घायलों का

इलाज राजावाड़ी अस्पताल में किया जा रहा है और उन्हें हर संभव सहायता दी

जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए

हैं और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया

जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें