मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

जॉर्जिया वॉल ने खेली शतकीय पारी, ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 40 रनों से हराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जॉर्जिया वॉल ने खेली शतकीय पारी, ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 40 रनों से हराया

किंग्सटाउन। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को अर्नोस वेले क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए बारिश से प्रभावित तीसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 40 रनों से हराया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जॉर्जिया वॉल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में 101 रनों की दमदार पारी खेली। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया।

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बेथ मूनी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और 8 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुईं। लिचफील्ड भी 15 रन बनाने के बाद हेली मैथ्यूज का शिकार बनीं।

टीम की स्टार बल्लेबाज एलिसा पेरी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकीं और 15 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

ताहिला मैक्ग्रा 2 रन ही बना सकीं। हालांकि, जॉर्जिया वॉल एक छोर संभालकर खड़ी रहीं और उन्होंने 53 गेंदों में 101 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग में वॉल ने 9 चौके और 6 छक्के लगाए।

वहीं, अंतिम ओवरों में निकोला केरी ने 20 गेंदों में 24 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि सोफी मोलिनक्स ने 12 गेंदों में 25 रन बनाए, जिसके बूते ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 211 रन स्कोरबोर्ड पर लगाने में सफल रही।

212 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत बेहद खराब रही।

कियाना जोसेफ बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए हेली मैथ्यूज और एबोनी ब्रैथवे ने 30 रन जोड़े। एबोनी 17 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुईं। जैनिलिया ग्लासगो को सिर्फ एक रन के स्कोर पर एलिसा पेरी ने पवेलियन भेजा।

10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने 3 विकेट खोकर 61 रन बना लिए थे, लेकिन तभी तेज बारिश शुरू हो गई। मैच को दोबारा शुरू करने के लिए काफी इंतजार किया गया, लेकिन तेज बारिश के कारण मुकाबला शुरू नहीं हो सका। अंत में डकवर्थ लुईस नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया को 40 रनों से विजेता घोषित कर दिया गया। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले दूसरे टी20 को 17 रनों से अपने नाम किया था। वहीं, पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 43 रनों से हराया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें