मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, गंदगी मिलने पर अधिकारी को फटकारा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, गंदगी मिलने पर अधिकारी को फटकारा

चित्तौड़गढ़। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता बुधवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, फुटओवर ब्रिज सहित यात्रियों से जुड़े विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया।

कई स्थानों पर अव्यवस्था और सफाई में कमी पाए जाने पर महाप्रबंधक ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।

महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता ने मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द कमियों को दूर किया जाए और आगे से इस तरह का काम न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखना रेलवे की जिम्मेदारी है। यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि चित्तौड़गढ़ ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है।

यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक और यात्री आते हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन के सौंदर्यकरण की दिशा में जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आने और जाने के रास्तों को अलग किया जाएगा और इन रास्तों पर सुविधाओं के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाने हैं। इसके साथ ही नई बिल्डिंग और पार्किंग भी बनाई जानी है। पटरी पर पशु न आएं इसके लिए भी ट्रैक के दोनों तरफ फैंसिंग की जा रही है। हम लोगों से भी निवेदन करते हैं कि अपने पशुओं को रेलवे पटरी के आस-पास न छोड़ें।

उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जाएगा तथा चित्तौड़गढ़ होकर नई ट्रेनों के संचालन के प्रस्ताव भी विचाराधीन हैं, जिससे क्षेत्र को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

इसके बाद महाप्रबंधक ने रतलाम मंडल के अंतर्गत चित्तौड़गढ़–नीमच–रतलाम रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रैक, सिग्नल प्रणाली, रेलवे फाटक एवं अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा भी की जिससे रेल परिचालन को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें