मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:38 · नई दिल्ली संस्करण

एमएसपी पर गहलोत का भाजपा सरकार पर वार, खरीद-भुगतान को लेकर घेरा

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में किसानों को एमएसपी पर फसल की खरीद और भुगतान में कथित देरी को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन40 बार पढ़ा गया
एमएसपी पर गहलोत का भाजपा सरकार पर वार, खरीद-भुगतान को लेकर घेरा

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में किसानों को एमएसपी पर फसल की खरीद और भुगतान में कथित देरी को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

गहलोत ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में किसानों के सामने एमएसपी को लेकर दोहरी परेशानी खड़ी हो गई है।

गहलोत ने कहा कि किसान की स्थिति ऐसी हो गई है कि या तो उसकी फसल की एमएसपी पर खरीद नहीं हो रही या खरीद होने के बाद भुगतान के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

उन्होंने दावा किया कि हनुमानगढ़ से झालावाड़ तक प्रदेश के किसान इस समस्या से जूझ रहे हैं। कहीं किसानों को मंडियों में एमएसपी से कम कीमत पर फसल बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है तो कहीं भुगतान के लिए महीनों तक सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को उनकी उपज का पूरा हक दिलाने के लिए एमएसपी गारंटी कानून का वादा किया था, लेकिन भाजपा ने किसानों को बरगलाकर सत्ता हासिल कर ली। गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि किसानों के भुगतान को लेकर प्रदेश की जनता जवाब मांग रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि किसानों का पैसा आखिर कब मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें