चौथी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 6.7 फीसदी रहने का अनुमान
नई
दिल्ली,। इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (इंडरा) ने वित्त वर्ष
2023-24 की चौथी तिमाही में देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि
दर 6.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। रेटिंग एजेंसी को पूरे वित्त वर्ष
2023-24 में आर्थिक वृद्धि दर लगभग 6.9-7 फीसदी रहने का अनुमान है।
रेटिंग
एजेंसी इंडरा के प्रमुख अर्थशास्त्री सुनील कुमार सिन्हा ने रविवार को एक
बयान में कहा, ‘हम उम्मीद कर रहे हैं कि वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही
में आर्थिक वृद्धि दर 6.7 फीसदी होगी और वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कुल
जीडीपी वृद्धि दर करीब 6.9-7 फीसदी होगी।’ उन्होंने कहा कि पहली दो
तिमाहियों में विकास दर को कम आधार का फायदा मिला है, हालांकि तीसरी तिमाही
(अक्टूबर-दिसंबर) में 8.4 फीसदी की वृद्धि दर आश्चर्यजनक थी।
सरकार
31 मार्च को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च)
के लिए जीडीपी वृद्धि के शुरुआती आंकड़ों का अनुमान 31 मई को जारी करेगी।
उल्लेखनीय है कि भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-जून
तिमाही में 8.2 फीसदी, जुलाई-सितंबर तिमाही में 8.1 फीसदी और
अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 8.4 फीसदी की दर से बढ़ी है।




