मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

29 फरवरी को आएंगे 2023-24 की तीसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 24 फरवरी । चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही के

सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े 29 फरवरी को जारी होंगे। विश्लेषकों

की जारी रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में देश की जीडीपी 6.8

फीसदी की दर से बढ़ सकती है।

आर्थिक विश्लेषकों ने शनिवार

को दी जानकारी में बताया कि बाहरी क्षेत्र की अनिश्चितताओं और कृषि और

उद्योग में धीमी वृद्धि के कारण चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में

अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी हो गई है। विश्लेषकों के मुताबिक राष्ट्रीय

सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से 29 फरवरी, 2024 को चालू वित्त वर्ष

2023-24 की तीसरी तिमाही की जीडीपी की वृद्धि दर 7 फीसदी से कम रहने का

अनुमान है।

उधर, एक दिन पहले बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) की

जारी रिपोर्ट के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में

जीडीपी 6.8 फीसदी की दर से बढ़ सकती है। वहीं, वित्त वर्ष 2024-25 में

विकास दर 6.75 से 6.8 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, भारतीय

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी आईसीआरए के मुताबिक तीसरी तिमाही में जीडीपी की

वृद्धि दर 6 फीसदी रह सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें