मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

एनसीआर में अपना घर या व्यापारिक संस्थान बनाने का सपना जल्द होगा पूरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गाजियाबाद,। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अपना घर या

व्यापारिक संस्थान बनाने का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) आगामी जुलाई महीने में अपनी विभिन्न

आवासीय व व्यावसायिक योजनाओं में खाली संपत्तियों को नीलामी के जरिए बेचने

की योजना बना रहा है। इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। जुलाई के दूसरे

सप्ताह में नालामी शुरू हो जाएगी। नीलामी लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में

आयोजित की जाएगी। इस नीलामी से गाजियाबाद में जहां लोगों का अपना घर बनाने

का सपना पूरा हो सकेगा वहीं रियल एस्टेट सेक्टर को नए पंख लगने की उम्मीद

है। यह क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

जीडीए

सचिव राजेश कुमार सिंह ने रविवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि नीलामी में

डेढ़ सौ से अधिक आवासीय भवन अथवा भूखंड, एक सौ ज्यादा व्यावसायिक और कई

औद्योगिक भूखंड सम्मिलित किए गए हैं। इसके अलावा 12 ग्रुप हाउसिंग प्लॉट,

कन्वीनिएंट शॉपिंग भूखंड, सामुदायिक केंद्र, अस्पताल और दुकानें को भी

नीलामी के जरिए बेचा जाएगा। इसमें खास बात यह है कि इनमें 2 हजार वर्ग मीटर

से बड़े प्लॉट भी सम्मिलित किए गए हैं जो बड़े निवेशकों और उद्योगपतियों

के लिए आकर्षक हो सकते हैं। इसके पीछे जीडीए का उद्देश्य न केवल लोगों को

घर बनाने के सपने को पूरा करना है बल्कि गाजियाबाद में व्यावसायिक और

औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा देना है।

जीडीए अधिकारियों का कहना है

कि नीलामी में शामिल प्लॉट गाजियाबाद की कई प्रमुख योजनाओं मधुबन बापूधाम,

गोविंदपुरम, नंदग्राम, इंदिरापुरम, इंद्रप्रस्थ, तुलसी निकेतन, कौशांबी,

कोयल एंक्लेव, वैशाली, कर्पूरीपुरम, स्वर्णजयंतीपुरम और प्रताप विहार शामिल

हैं। सभी उपलब्ध प्लॉटों की विस्तृत जानकारी प्राधिकरण की वेबसाइट पर

उपलब्ध कराई जाएगी। खरीदार वेबसाइट पर जाकर सम्पत्ति की विस्तृत जानकारी

हासिल कर आवेदन कर फिर नीलामी प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी मनपसंद सम्पत्ति

खरीद सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें