मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

जीबीसी : 14 हजार करोड़ रुपये के निवेश को धरातल पर उतारने को गोरखपुर तैयार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गोरखपुर । ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी-4.0) में गोरखपुर करीब 14 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के किए तैयार है। इसके जरिये करीब 50 हजार लोगों को नौकरी व रोजगार की गारंटी भी सुनिश्चित होगी। जीबीसी में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) सर्वाधिक, 28 हजार करोड़ रुपये से अधिक का योगदान देगा।

उद्योग विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जीबीसी में जिले से 15 विभागों को प्राप्त 290 प्रस्तावों के जरिये 13776 करोड़ रुपये का निवेश मूर्तमान होगा। इनसे 49979 लोगों को रोजगार मिलना सुनिश्चित होगा। इसमें सर्वाधिक भागीदारी गीडा की होगी। गीडा में 153 निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरने जा रहे हैं। इन प्रस्तावों से 8751 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 28068 लोगों को रोजगार मिलेगा। एमएसएमई विभाग इसे मिले 1174 करोड़ रुपये के 1174 निवेश प्रस्तावों को साकार कर 5864 लोगों के लिए रोजगार की व्यवस्था करेगा। जबकि हाउसिंग सेक्टर में 2030 करोड़ रुपये के निवेश से 5552 लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। इसी तरह पर्यटन क्षेत्र के लिए 713 करोड़ रुपये, हैंडलूम उद्योग के क्षेत्र में 507 करोड़ रुपये, मेडिकल एंड हेल्थ सेक्टर के लिए 200 करोड़ रुपये का निवेश जीबीसी में क्रियाशील होने को तैयार है।

गोरखपुर में जीबीसी की ऐसी है तैयारी

क्षेत्र/विभाग निवेश रोजगार

गीडा 8751 28068

हाउसिंग 2030 5552

एमएसएमई 1174 5864

पर्यटन 713 1568

हैंडलूम 507 4270

मेडिकल एंड हेल्थ 200 1200

हॉर्टिकल्चर 113 691

सहकारिता 71 960

डेयरी 65 67

वन विभाग 55 400

चिकित्सा शिक्षा 33 225

यूपीसीडा 30 900

तकनीकी शिक्षा 30 199

मत्स्य पालन 02 15

पशुपालन 02 –

कुल 13776 49979

129 जाएंगे लखनऊ, 160 शामिल होने जिले के समारोह में

19 फरवरी को प्रदेश की राजधानी में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 10 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने वाले 129 निवेशक/उद्यमी लखनऊ के मुख्य समारोह में आमंत्रित किए गए हैं। जबकि जिले स्तर पर होने वाले समारोह में 160 उद्यमी शामिल होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें