मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:52 · नई दिल्ली संस्करण

मिस्र में गाजा में संघर्ष विराम की वार्ता रही बेनतीजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

काहिरा । गाजा में संघर्ष विराम और इजराइली बंधकों की रिहाई को

लेकर हमास के साथ तीन दिनों की वार्ता मंगलवार को बेनतीजा समाप्त हो गई।

मिस्र के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अमेरिका, कतर और

मिस्र ने समझौता कराने के लिए मध्यस्थता करते हुए हफ्तों कोशिश की। समझौते

के तहत, हमास रमजान के महीने के दौरान संघर्ष विराम के एवज में 40 बंधकों

को रिहा करेगा। वहीं, इजराइल को कुछ फलस्तीनी कैदियों को रिहा करना होगा और

गाजा में मानवीय राहत सहायता पहुंचने देना होगा। मिस्र के दो अधिकारियों

ने कहा कि तीन दिवसीय वार्ता समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि हमास ने यह

प्रस्ताव दिया कि मध्यस्थ आगामी दिनों में इजराइल के साथ चर्चा करेंगे।

हमास

ने इजराइल के आक्रमण बंद करने, क्षेत्र से सैनिकों को हटाने और काफी

संख्या में फलस्तीनी कैदियों को रिहा करने तक, अपने कब्जे में रखे गये सभी

अनुमानित 100 बंधकों को रिहा करने से इनकार कर दिया। हमास के प्रवक्ता

जिहाद ताहा ने कहा कि वार्ता जारी है लेकिन गेंद इजराइल के पाले में है।

मध्यस्थों को उम्मीद थी कि रमजान से पहले एक समझौता हो जाएगा। चांद नजर आने

के आधार पर यह महीना 10 मार्च के आसपास शुरू होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें