मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

गावस्कर बोले- राहुल को ओपनिंग में मौका मिले, नंबर 6 पर बैटिंग शुभमन गिल करें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर चाहते हैं कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में खराब फॉर्म में चल रहे पृथ्वी शॉ की जगह केएल राहुल पारी का आगाज करें.

पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर चाहते हैं कि शुभमन गिल मध्यक्रम में खेलें. गावस्कर ने भारतीय अंतिम एकादश में संभावित बदलाव पर कहा, ‘भारत दो बदलाव कर सकता है. पहला सलामी बल्लेबाज के रूप में पृथ्वी शॉ की जगह लोकेश राहुल को मौका दिया जा सकता है.'

गावस्कर ने कहा, 'पांचवें या छठे नंबर पर शुभमन गिल को आना चाहिए. वह अच्छे फॉर्म में है. अगर हम अच्छी शुरुआत करते हैं तो चीजें बदल सकती हैं.’ गावस्कर ने कहा कि अगर भारत सकारात्मक रवैया नहीं अपनाता है तो टीम को 0-4 से हार का सामना करना पड़ सकता है.

स पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘भारत को विश्वास रखना होगा कि वे टेस्ट सीरीज के बाकी मैचों में वापसी कर सकते हैं. अगर भारत सकारात्मक रवैया नहीं अपनाता है तो सीरीज 0-4 से गंवा सकता है. लेकिन अगर वे सकारात्मक रवैया अपना सकते हैं तो क्यों नहीं अपनाएं. ऐसा हो सकता है (वापसी).’

गावस्कर ने कहा, ‘भारत को मेलबर्न टेस्ट में अच्छी शुरुआत करनी चाहिए, यह उनके लिए जरूरी है कि वे काफी सकारात्मकता के साथ मैदान पर उतरें. ऑस्ट्रेलिया का कमजोर पक्ष उसकी बल्लेबाजी है.’ गावस्कर का मानना है कि पहले टेस्ट में भारतीय पारी के 36 रनों पर सिमटने के बाद प्रशंसकों के बीच नाराजगी स्वाभाविक है.

गावस्कर को साथ ही मलाल है कि भारतीय टीम ने पहले टेस्ट में काफी कैच छोड़े, जिससे टीम सिर्फ 53 रनों की बढ़त हासिल कर पाई. उन्होंने कहा, ‘अगर हम कैच लपक लेते और सही जगह पर फील्डर खड़े करते तो शायद कोई समस्या नहीं होती, टिम पेन और मार्नस लाबुशेन जल्दी आउट हो जाते.’

गावस्कर ने कहा, ‘हम 120 रन की बढ़त हासिल कर सकते थे. ऑस्ट्रेलिया इन टपकाए गए कैचों के कारण वापसी करने में सफल रहा और भारत की बढ़त को 50 रनों तक सीमित कर दिया.’

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें