मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

परिवार के साथ राम मंदिर पहुंचे गौतम अदाणी, बजरंगबली का लिया आशीर्वाद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
परिवार के साथ राम मंदिर पहुंचे गौतम अदाणी, बजरंगबली का लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर रामनगरी अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन किए और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर की।

उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन मर्यादा, करुणा और कर्तव्य का प्रतीक है और उनके आदर्श हमें निरंतर धर्म और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

इसके साथ ही गौतम अदाणी ने हनुमान जयंती के मौके पर कहा कि प्रभु श्रीराम और बजरंगबली भारत को एकता, साहस और समृद्धि का आशीर्वाद दें।

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर परिवार के संग फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''आज अयोध्या जी में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। श्रीराम का जीवन मर्यादा, करुणा और कर्तव्य का प्रतीक है और उनके आदर्श हमें निरंतर धर्म और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। ''

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ''हनुमान जयंती के पावन अवसर पर इस पवित्र भूमि पर परिवार सहित आकर मन को असीम संतोष मिला।

प्रभु श्रीराम और बजरंगबली भारत को एकता, साहस और समृद्धि का आशीर्वाद दें। सियावर रामचंद्र की जय।''

इससे पहले गौतम अदाणी ने भगवान रामलला के दर्शन करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "मुझे और मेरे परिवार को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। यह एक भावुक पल है, एक गर्व का क्षण है। यह मंदिर न सिर्फ आस्था का केंद्र है, बल्कि भारत की संस्कृति, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक भी है।

भगवान श्रीराम के आदर्श हमें सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा देते हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और हमारा देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।"

इसके साथ ही अदाणी ग्रुप के चेयरमैन अपने परिवार संग गुरुकुल महाविद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने छात्रों और अध्यापकों से मुलाकात की। यहां गुरुकुल के पदाधिकारियों की ओर से गौतम अदाणी को एक पुस्तक भी भेंट की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें