मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

गौतम अदाणी ने सत्य नडेला से की मुलाकात, एआई की अपार क्षमताओं पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गौतम अदाणी ने सत्य नडेला से की मुलाकात, एआई की अपार क्षमताओं पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि वे माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला से मिले और उन्होंने टेक्नोलॉजी के भविष्य को लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की अपार क्षमताओं पर बात की।

गौतम अदाणी की नडेला से यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब माइक्रोसॉफ्ट ने अगले चार वर्षों में भारत में अपने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लाउड कंप्यूटिंग क्षमता का विस्तार करने के लिए 17.5 अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की है।

गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "सत्य नडेला से मिलना और टेक्नोलॉजी के भविष्य को लेकर उनके बहुमूल्य विचारों को जान पाना हमेशा मेरे लिए खुशी का पल रहा है। एआई के इस युग में जहां फिजिकल और डिजिटल वर्ल्ड तेजी से बदल रहे हैं, हम अपनी 360 डिग्री पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।"

अदाणी ने आगे कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से तैयार किए जा रहे एआई ऐप्स का डेमो देखा, जो कि हैंड्स-ऑन लीडरशिप का एक और प्रमाण था, जिसे वास्तव में ग्रेट लीडर के द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।

नडेला ने बीते मंगलवार को पीएम मोदी से मुलाकात की थी।

इस मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने कहा था कि जब एआई की बात आती है तो दुनिया भारत को लेकर आशावादी बन जाती है।

उन्होंने एक्स पर लिखा, "सत्य नडेला के साथ एक प्रोडक्टिव बातचीत हुई। यह जानकर बेहद खुशी हो रही है कि माइक्रोसॉफ्ट ने एशिया में अपने सबसे बड़े निवेश के लिए भारत को चुना है। देश के युवाओं को इस अवसर के साथ इनोवेशन करने और एक बेहतर दुनिया तैयार करने के लिए एआई की क्षमताओं का इस्तेमाल करने का लाभ मिलेगा।"

नडेला ने एक्स पर पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा, "भारत में एआई के अवसरों पर प्रेरणादायक बातचीत करने के लिए धन्यवाद।

माइक्रोसॉफ्ट भारत की महत्वाकांक्षाओं को सपोर्ट करते हुए 17.5 अरब डॉलर का निवेश करने जा रहा है, जो कि कंपनी का एशिया में सबसे बड़ा निवेश है। कंपनी की ओर से यह निवेश भारत के एआई फर्स्ट फ्यूचर के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल्स और संप्रभु क्षमताओं को बनाने में मदद करने के लिए किया जा रहा है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें