मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

गौरव गाथा माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह का आयोजन 12 सितम्बर से

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गौरव गाथा माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह का आयोजन 12 सितम्बर से

बीकानेर। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान द्वारा तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह का आयोजन 12, 13 और 14 सितंबर को किया जाएगा। इस समारोह में दो हजार से अधिक सामाजिक बंधुओं और प्रदेशभर से 60 शख्सियतों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती मंदिर में होगा।संस्थान के अध्यक्ष कन्हैया लाल भाटी ने पत्रकाराें काे बताया कि इस आयोजन में न केवल बीकानेर, बल्कि पूरे राजस्थान के समाज के वरिष्ठजन और गणमान्य व्यक्तियों को भी बतौर अतिथि आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही, बीकानेर जिले की उन सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपनी कार्यक्षमता और उपलब्धियों से समाज का नाम गौरवान्वित किया है।अध्यक्ष भाटी ने बताया कि सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रेरक व्यक्तित्वों को पहचानकर उन्हें सम्मानित करना है ताकि अन्य लोग उनसे प्रेरणा ले सकें। यह सम्मान तीन मुख्य श्रेणियों में दिया जाएगा वहीं प्रतिभा रत्न सम्मान शैक्षणिक,व्यावसायिक,रचनात्मक और खेल के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वालों को दिया जाएगा। इसमें 75 % से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित, खिलाड़ी, कलाकार,डॉक्टर,इंजीनियर और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे।इसके अलावा प्रेरणा रत्न सम्मान उन व्यक्तियों को समर्पित है जिन्होंने संघर्ष, साहस और समाज में सकारात्मक बदलाव लाकर दूसरों को प्रेरित किया है। इसमें संघर्ष से सफलता पाने वाले, आत्मनिर्भर महिलाएं, दिव्यांग व्यक्ति, उद्यमी, पत्रकार और राजनेताओं को सम्मानित किया जाएगा। समाजसेवा रत्न श्रेणी में सामाजिक कार्यकर्ताओं, ज़रूरतमंदों की सहायता करने वालों,पर्यावरण,पशु सेवा,आपदा सेवा और सामाजिक जागरूकता जैसे कार्यों में योगदान देने वालों को सम्मानित किया जाएगा। प्रेस कांफ्रेंस में तीन दिवसीय कार्यक्रम के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष कन्हैया लाल भाटी के अलावा ओमप्रकाश पंवार, सांगीलाल गहलोत, सूरज रतन तंवर, प्रेम कुमार गहलोत, राकेश सांखला व नंदकिशाेर गहलाेत सहित अनेक जने मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें