मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

अरविंद केजरीवाल की जमानत पर बोली भाजपा, जेल वाला मुख्यमंत्री अब बेल वाला हो गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली शराब घोटाला मामले में सशर्त जमानत दे दी है। इस मामले पर अब भाजपा की प्रतिक्रिया आई है। भाजपा ने कहा कि जेल वाला मुख्यमंत्री अब बेल वाला मुख्यमंत्री बन गया है।शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी नेता गौरव भाटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर दो केस चल रहे हैं। सीबीआई केस में आज सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर आया है। दूसरा केस ईडी का है। ईडी वाले मामले में 12 जुलाई को मिली जमानत में कंडीशन बी में लिखा गया है कि केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री के दफ्तर में नहीं जा सकते हैं। ये कैसा मुख्यमंत्री है जो खुद मुख्यमंत्री के दफ्तर नहीं जाता। मुख्यमंत्री का जो चरित्र होता है, उसे दागदार कर दिया है।उन्होंने कहा कि एक कंडीशन और है कि अगर कोई संवैधानिक पद पर मुख्यमंत्री है और उस पर इस तरह के भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, इस पर सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि संवैधानिक पद पर जो व्यक्ति बैठा है, उसमें इतनी नैतिकता, इतनी शर्म बची होगी कि वह संविधान की दृष्टि से दिल्ली की जनता के हित के लिए इस्तीफा देगा। कट्टर बेईमान अरविंद केजरीवाल से नैतिकता की उम्मीद नहीं की जा सकती है। इस आदेश के आने के बाद भी उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया।सीबीआई के खिलाफ 'पिंजरे का तोता' वाली टिप्पणी पर गौरव भाटिया ने कहा कि कोल गेट घोटाले के समय भ्रष्ट कांग्रेस ने सीबीआई को 'पिंजरे का तोता' बना दिया था। सीबीआई 'पिंजरे का तोता' नहीं है, आज बाज़ बन चुका है, भ्रष्टाचारियों को चोट लग रही है, इसलिए भ्रष्टाचारियों को दर्द हो रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें