मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

बोकारो स्टील प्लांट के गैस पाइप लाइन में लगी आग, धुआँ निकलने से मची अफरातफरी* *खोला गया प्लांट गेट, भागने लगे कर्मी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
बोकारो स्टील प्लांट के गैस पाइप लाइन में लगी आग, धुआँ निकलने से मची अफरातफरी* *खोला गया प्लांट गेट, भागने लगे कर्मी

*बोकारो स्टील प्लांट के गैस पाइप लाइन में लगी आग, धुआँ निकलने से मची अफरातफरी*

*खोला गया प्लांट गेट, भागने लगे कर्मी*

*बोकारो :* बोकारो स्टील प्लांट के गैस पाइप लाइन में अचानक आग लग जाने और धुएं का गुब्बार निकलने की घटना के बाद प्लांट में चौतरफा अफरातफरी मच गई। आनन फानन में सीआईएसएफ के सुरक्षा कर्मियों ने प्लांट गेट खोल दिया और अन्दर काम कर रहे कर्मचारी बाहर भागने लगे। पूरे शहर और आसपास के इलाके में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के तुरंत बाद सीआईएसएफ और अग्निशमन विभाग के दस्ते ने आग पर काबू पा लिया। घटना की सूचना मिलते ही बोकारो स्टील प्लांट के अधिशासी निदेशक (संकार्य) बी के तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

इधर, बोकारो स्टील प्लांट के प्रमुख, संचार मणिकांत धान ने बताया कि प्लांट के मिक्स्ड गैस पाइप लाइन, जिससे हॉट स्ट्रिप मिल के री हीटिंग फ़रनेस में गैस सप्लाई की जाती है, उसमें आज सुबह पहले से ही तय प्रोग्राम के अनुसार मेंटेनस का काम चल रहा था। पाइप लाइन बंद था और इसमें कोई गैस नहीं थी।

मेंटेनस के तहत एक compensator भी चेंज किया जाना था, जिसके लिए पाइप लाइन में कटिंग एवं वेल्डिंग का काम हो रहा थ। वेल्डिंग से निकलने वाली चिंगारी से पाइप लाइन के अंदर जमा naptha, sulphur इत्यादि जो ज्वलनशील होता है, उसमें आग लग गई और काफ़ी धुआँ निकल आया, जो पाइप लाइन के माध्यम से हॉट स्ट्रिप मिल तक फ़ैल गया। इसके कारण थोड़े समय के लिए अफरा तफरी हुई।

उन्होंने बताया कि पाइप लाइन से किसी प्रकार के गैस की लीकेज नहीं हुई है और कोई घबराने की बात नहीं है। आग बुझा दी गई है।

हमारे वरीय अधिकारी पर स्वयं हैं। कोई कर्मचारी नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि गैस एनालाईज़र मशीन द्वारा भी जाँच में भी कोई गैस लीकेज नहीं मिला है।

*डीसी ने कहा- प्रशासन अलर्ट*

उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के अनुसार लगभग दो दर्जन लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। डीडीसी और मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी वहाँ मौजूद हैं। प्लांट के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर तैनात हैं। सीआईएसएफ और फायर ब्रिगेड को सतर्क रखा गया है। प्रबंधन से घटना की रिपोर्ट मांगी गई है। जिला प्रशासन अलर्ट है। घबराने की कोई बात नहीं है।

*अस्पताल प्रबंधन ने कहा- 21 लोग ऑब्जर्वेशन में*

बोकारो स्टील प्लांट के प्रमुझ, संचार मणिकांत धान के अनुसार बोकारो जनरल अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि आज बोकारो इस्पात संयंत्र में धुंएँ के संपर्क में आए कुल 21 कर्मचारी, जिनमें कुछ संविदा कर्मी भी शामिल हैं, उन्हें एहतियात के तौर पर ऑब्ज़र्वेशन हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति सामान्य और स्टेबल है और चिकित्सक लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें