मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

कोटा के चम्बल फर्टीलाइलर में गैस रिसाव, सरकारी स्कूल की 14 छात्रायें अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोटा के चम्बल फर्टीलाइलर में गैस रिसाव,  सरकारी स्कूल की 14 छात्रायें अस्पताल में भर्ती

कोटा। कोटा-बारां मार्ग पर स्थित निजी क्षेत्र के उद्योग चम्बल फर्टीलाइजर्स केमिकल लिमिटेड (सीएफसीएल) से शनिवार को अचानक अमोनिया गैस रिसाव होने से आसपास के क्षेत्रों में दशहत फैल गई। फैक्ट्री से 500 मीटर दूर स्थित सरकारी हायर सैकंडरी स्कूल, सीमलिया की छात्राओं को सांस लेने में तकलीफ और उल्टियां होने लगीं। वे घबराकर बाहर निकलीं और कुछ छात्रायें स्कूल मैदान में ही बेहोश होकर गिर पड़ीं 14 छात्राओं को सीएफसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने फोन पर घटना की जानकारी ली एवं स्कूली बच्चों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिये।स्कूल के शिक्षक सुरेंद्र नागर ने बताया कि शनिवार को सुबह प्रार्थना के दौरान हवा में गैस की दुर्गंध फैलने से बच्चों को सांस लेने में घबराहट होने लगी। इसके चलते बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। तभी छात्राएं बेहोश होने लगीं तो तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच छात्राओं की हालत अधिक खराब है। उन्हें कोटा मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है। सभी को एनआईसीयू में भर्ती हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि पीडित बच्चों को 48 घंटे निगरानी में रखा जायेगा। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा व जिला कलक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने अस्पताल पहुंचे और पीड़ित बच्चों की जानकारी ली व चिकित्सकों को निर्देश दिये।जिला कलक्टर डा. गोस्वामी ने कहा कि उन्होंने घटना की सूचना मिलने पर सीमलिया गांव का दौरा करके फर्टीलाइजर्स फैक्ट्री का निरीक्षण भी किया है। गैस रिसाव को लेकर कोई कारण अभी तक सामने नहीं आये हैं। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों को बुलाकर घटना की पूरी जानकारी देने के निर्देश दिये। उधर, सीएफसीएल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरके शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह अस्पताल में 14 बच्चों व एक स्कूल कर्मचारी को लाया गया था। इनमें से 6 बच्चों को कोटा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है। गैस रिसाव की घटना की सूचना मिलने पर बारां रोड स्थित आवासीय क्षेत्रों में दशहत का माहौल बना गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें