मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

पटना में घर-घर पहुंचाए गए गैस सिलेंडर, लोग बोले-गैस की कोई समस्या नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना में घर-घर पहुंचाए गए गैस सिलेंडर, लोग बोले-गैस की कोई समस्या नहीं

पटना। बिहार की राजधानी पटना में आम लोगों को गैस आपूर्ति से जुड़ी किसी भी परेशानी से बचाने के लिए एक खास पहल शुरू की गई है। पटना शहर में गैस एजेंसियों के विक्रेता अब गैस सिलेंडर लेकर घर-घर जाकर सिलेंडर की डिलीवरी कर रहे हैं, ताकि किसी भी तरह की असुविधा न हो।

हाल के दिनों में एलपीजी की संभावित कमी को लेकर चर्चा के बीच यह कदम उठाया गया है। एजेंसी विक्रेता खुद सिलेंडर लेकर अलग-अलग इलाकों में पहुंच रहे हैं और जिन लोगों ने बुकिंग कराई है, उन्हें सीधे उनके घर पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है।

इस पहल के तहत गैस विक्रेता रविंद्र कुमार ने आईएएनएस से कहा कि फिलहाल शहर में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी ग्राहकों को बुकिंग के आधार पर सिलेंडर मिल रहा है।

उन्होंने कहा, "गैस की कोई कमी नहीं है, कोई दिक्कत नहीं है।

हर ग्राहक को बुकिंग के जरिए गैस मिल रही है।" वहीं, गैस विक्रेता अनिल कुमार ने भी स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओं की बारी आ रही है, उन्हें बिना किसी परेशानी के गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, "गैस को लेकर कोई समस्या नहीं है। जिन लोगों के नंबर बुलाए जा रहे हैं, उन्हें बिना किसी दिक्कत के सिलेंडर मिल रहा है।" पटना के कई स्थानीय लोगों ने भी बताया कि उन्हें गैस मिलने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है।

एक स्थानीय निवासी ने कहा, "हमें गैस मिल रही है।

हमें कोई समस्या नहीं हुई। फोन करने पर गैस सही तरीके से मिल जाती है।"

एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने बताया, "गैस को लेकर जो कमी की चर्चा हुई, उसका मुख्य कारण खाड़ी क्षेत्र में चल रहा युद्ध है। अमेरिका, इजरायल और ईरान से जुड़े संघर्ष के कारण सामान्य सप्लाई रूट प्रभावित हुए, जिससे परिवहन में दिक्कत आई और गैस की डिलीवरी में देरी हुई।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें