मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

रेलवे स्टेशन के सामने गैस सिलेंडर ब्लास्ट, ढाबे की रसोई में खाना बनाते हुए फटा, डेढ़ घंटे में पाया आग पर काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अजमेर,। रेलवे स्टेशन के सामने एक होटल में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो

गया। इससे अफरा तफरी मच गई। आस पास की तीन दुकानें भी चपेट में आ गई।

सूचना मिलने पर क्लॉक टावर थाना पुलिस व दमकल पहुंची। दमकल ने करीब एक घंटे

की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दोनों तरफ का यातायात भी रोका

गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। रेलवे स्टेशन के सामने एक ढाबे

काके दी हट्टी पर खाना बनाया जा रहा था और इस दौरान अचानक सिलेंडर ब्लास्ट

हो गया। इससे अफरा तफरी मच गई। होटल मालिक व स्टाफ बाहर आ गए। आस पास की

दुकानों से भी लोग बाहर हो गए। इसी बीच सड़क पर ट्रैफिक भी रूक गया और लोगों

की भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आस पास तीन

दुकानों को और चपेट में ले लिया।

पास ही क्लॉक टावर थाना है और

पुलिस तुरन्त मौके पर पहुंची। पुलिस ने दमकल को सूचना की। करीब एक से डेढ़

घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पुलिस ने दोनों तरफ

का यातायात डायवर्ट कर दिया। मौके पर कोई जनहानि नहीं होने पर पुलिस व

दमकलकर्मियों ने राहत की सांस ली।

क्लॉक टावर थाना प्रभारी दिनेश

चौधरी ने बताया कि एक होटल में सिलेंडर में आग लगी और दो तीन दुकानों को और

चपेट में ले लिया। कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर ऑफिसर गौरव तंवर ने बताया

कि एक सिलेंडर फट गया था और तीन सिलेंडर सुरक्षित निकाल लिए गए। पता चला

है कि जो सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, वो रसोई गैस सिलेंडर था। जिसका व्यवसायिक

उपयोग किया जा रहा था। बाहर निकाले गए तीन सिलेंडर भी घरेलू गैस सिलेंडर ही

थे। घटना के बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मौके पर पहुंचे और मौका

मुआयना किया। इस दौरान व्यापारियों व आस पास के लोगों से भी बात की। बाद

में अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस दौरान भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश

सोनी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें