मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

गरवी गुजरात भवन को ग्रीहा ने ग्रीन बिल्डिंग अवॉर्ड से सम्मानित किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अहमदाबाद,। नई दिल्ली में स्थित गुजरात राज्य का प्रतिनिधित्व करने

वाली प्रतिष्ठित ‘गरवी गुजरात’ बिल्डिंग को ग्रीन रेटिंग फॉर इंटीग्रेटेड

हैबिटेट एसेसमेंट (ग्रीहा) ने तीन स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है।

ग्रीहा को हैबिटेट के माध्यम से उत्सर्जन तीव्रता में कमी का मूल्यांकन

करने में महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह रेटिंग

सिस्टम, “"Nationally Determined Contributions” में उल्लिखित जलवायु

परिवर्तन से निपटने के लिए भारत की मिटिगेशन स्ट्रैटजी में एक अहम भूमिका

निभाता है।

ट्राई और भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा

मंत्रालय द्वारा विकसित ग्रीहा रेटिंग प्रणाली को 2007 में भारत सरकार

द्वारा ग्रीन बिल्डिंग्स के लिए राष्ट्रीय मानक के रूप में अपनाया गया था।

उल्लेखनीय

है कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सितंबर 2019 में गरवी गुजरात

भवन का उद्घाटन किया गया था। गरवी गुजरात भवन ने ग्रीन बिल्डिंग बनने के

लिए ज़रूरी सभी आवश्यकताओं को सफलतापूर्वक पूरा किया है, जिसमें वर्टिकल

गार्डन, सौर पैनल, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), इलेक्ट्रोक्रोमिक

ग्लास/स्मार्ट ग्लास, वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट

जैसी पर्यावरण-अनुकूल प्रणालियां शामिल हैं। लगभग 20,000 वर्ग फीट में फैला

गरवी गुजरात भवन उद्घाटन के पांच साल बाद भी आगंतुकों के लिए आकर्षण का

प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें