मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

सर्प दंश से आदिवासी समाज के सगे भाई-बहन की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गरियाबंद/रायपुर,।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अमलीपदर थाना क्षेत्र के

ग्राम धनोरा में सर्प दंश से आदिवासी समाज के सगे भाई-बहन की मौत हो

गई।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।पिछले एक माह में जिले में सर्पदंश के

13 मामले हुए हैं। इनमें तीन की मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार

बीती देर रात धनोरा ग्राम में अपने घर में एक आदिवासी परिवार में मां बाप

के साथ उनके पांचों संतान एक साथ जमीन पर बिस्तर लगाकर सोए हुए थे। रात

लगभग 12 बजे 16 साल की बेटी कस्तूरी को सांप काटने का अहसास हुआ।

वह तुरंत

ही जाग गई। दस वर्षीय बेटा शेष कुमार को भी सर्प ने काट लिया था पर उसे

इसका पता नहीं चला। रात को ही पिता खोवेंद्र ने सांप को ढूंढ कर मार

दिया।ढाई बजे रात को जब दोनों बच्चों ने उल्टी करना शुरू किया तो परिजनों

ने उन्हें देवभोग अस्पताल पहुंचाया। तब तक दोनों मासूमों की मौत हो गई थी।

वहीं देवभोग में रहने वाले एक युवक बबलू भी सर्प दंश का शिकार हुआ

है।गंभीर हालत में उन्हें डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

बीएमओ

डॉक्टर प्रकाश साहू ने बताया कि कस्तूरी के कमर में सांप काटने के निशान

हैं।पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें