मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी सेंट्रल कमेटी सदस्य जयराम उर्फ़ चलपति सहित 14 नक्सली ढेर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला गरियाबंद के मैनपुर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रविवार सुबह से जारी मुठभेड़ में अब तक 14 नक्सलियों को ढेर किया जा चुका है। इनके पास से एक एसएलआर और आईडी समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। अब तक 14 नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं। एक करोड़ का इनामी सेंट्रल कमेटी सदस्य जयराम उर्फ़ चलपति भी मारा गया है ।एसपी निखिल राखेचा ने आज इसकी पुष्टि की।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गईं और सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया था। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर चल रही है। सोमवार देररात और मंगलवार सुबह गोलीबारी में 12 और माओवादी मारे गए।पुलिस के अनुसार 18 जनवरी की रात को ओडिशा के नुआपाड़ा जिले की सीमा से महज पांच किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ के कुलारीघाट रिजर्व फॉरेस्ट में 60 माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद गरियाबंद पुलिस ने विशेष सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसकी निगरानी जिले के एसपी निखिल राखेचा ने की।राखेजा के अनुसार, गरियाबंद कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। उसे एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया है। घायल जवान की हालत स्थिर बताई जा रही है। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने हथियार भी बरामद किए गए हैं, जिनमें एसएलआर राइफल जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी शामिल हैं। नक्सल विरोधी इस सर्च ऑपरेशन में गरियाबंद ऑपरेशन ग्रुप ई30, कोबरा 207, सीआरपीएफ की 65 और 211 बटालियन, और एसओजी नुआपाड़ा की संयुक्त टीम शामिल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें