मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या की वजह, महिला सहित तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग बनी हत्या की वजह, महिला सहित तीन गिरफ्तार

जालाेर। जिले के बहुचर्चित गणपत सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अवैध संबंधों को लेकर हो रही ब्लैकमेलिंग के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया था। यह घटना रामसीन थाना क्षेत्र के मांडोली गांव की है।पुलिस ने मामले में गजेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह, वागाराम पुत्र कानाराम (दोनों निवासी मांडोली) और लच्छु देवी पत्नी सवाराम को गिरफ्तार किया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है।मृतक के बड़े भाई अभय सिंह ने रिपोर्ट में बताया था कि उनका भाई गणपत सिंह (42) निवासी मांडोली नगर 27 अगस्त 2024 की शाम दुकान से घर के लिए निकला था, लेकिन रात तक घर नहीं पहुंचा। इसके बाद रामसीन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अगले दिन 28 अगस्त 2024 को सिकवाड़ा रोड पर सुनसान स्थान पर गणपत सिंह का शव कीचड़ में पड़ा मिला था। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और पास ही उनकी बाइक भी गिरी हुई मिली थी। शुरुआती जांच में ही पुलिस ने हत्या की आशंका जताई थी।घटना के बाद भी लंबे समय तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों ने कई बार जालोर जिला कलेक्ट्रेट और रामसीन थाना के सामने धरना-प्रदर्शन किया।सत्रह नवंबर 2025 को मृतक की पत्नी भारती कंवर (40), मां हवा कंवर (80), भाई अभय सिंह (54), भाभी प्रकाश कंवर (45), धीरज कंवर (42) और बेटा-बेटी ने कलेक्ट्रेट के सामने भूख हड़ताल शुरू की थी। नौ दिन बाद 25 नवंबर 2025 को प्रशासन और जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजनों ने हड़ताल समाप्त कर दी थी।निर्धारित समय में खुलासा नहीं होने पर परिजनों ने 27 फरवरी से दोबारा भूख हड़ताल शुरू कर दी। मृतक की पत्नी, बेटा-बेटी और अन्य परिजन लगातार नौ दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठे रहे। 14 मार्च को प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद भूख हड़ताल समाप्त कर क्रमिक अनशन शुरू किया गया।इस दौरान विधायक रविंद्र सिंह भाटी भी परिजनों से मिलने पहुंचे थे और मामले का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी थी। अब पुलिस द्वारा तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ इस बहुचर्चित हत्याकांड का खुलासा किया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें