मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

अररिया में लोजपा के युवा नेता के घर से गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अररिया में लोजपा के युवा नेता के घर से गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

अररिया। भारत नेपाल सीमा से सटे अररिया के घूरना में एसएसबी 56 वीं बटालियन के कमांडर प्रवीण प्रभाकर व घूरना थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने आज बड़ी कार्रवाई की है।घूरना थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव व घूरना एसएसबी बीओपी कमांडर ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत अंतर्गत भवानीपुर वार्ड संख्या पांच में युवा लोजपा 'आर' के जिला उपाध्यक्ष के घर में छापेमारी कर पांच किलो 170 ग्राम गांजा बरामद की है. साथ हीं एक मापी करने वाला कंप्यूटर युक्त तराजू भी बरामद किया गया है।छापेमारी करने पहुंचे घूरना थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव व घूरना एसएसबी बीओपी कमांडर प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि घूरना से वाहन से पीछा करते हुए उसके घर पर पहुंचे। जहां गांजा तस्कर युवा लोजपा (आर) के जिला उपाध्यक्ष ललित कुमार पासवान पिता परमेश्वर पासवान ने कार से गांजा निकालकर अपनी मां को देकर घर के पीछे सुरसर नदी होते हुए भाग निकला।पुलिस व एसएसबी संयुक्त रूप से आरोपित के सभी कमरों की तलाशी ली जहां से प्लास्टिक में पैक कर गांजा रखा हुआ था. जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया व एक जगह से खुदरा आधा दर्जन गांजा की पुड़िया भी बरामद की है वही, पुलिस ने बताया की युवा लोजपा जिला उपाध्यक्ष ललित कुमार पासवान की मां पार्वती देवी व उसके एक भाई को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी महिला पार्वती देवी ने पुलिस व एसएसबी से बताया कि उसके पुत्र गांजा लाकर घर में रखा था।इस मामले के संदर्भ में घूरना थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि आरोपित महिला व उसके छोटे पुत्र की मेडिकल जांच के बाद उसे को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें