नाबालिग से गैंगरेप मामले में एक आरोपित सीतामढ़ी से गिरफ्तार
पूर्वी
चंपारण,। जिले के नगर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग लड़की
और उसके साथ हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को सीतामढ़ी से
गिरफ्तार किया है, जिससे गहन पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि
बीते 16 जून की रात घर से कुरकुरे खरीदने निकली एक नाबालिग लकड़ी लापता हो
गयी थी। इस मामले में नाबालिग के पिता ने नगर थाना में आवेदन देकर अपनी
बेटी के गायब होने की जानकारी दी थी।हालांकि नाबालिग का कहीं पता नहीं चल
सका।
24 जून को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मनरेगा पार्क के समीप एक
सड़ी गली लाश को पुलिस ने बरामद किया।इसकी जानकारी मिलने पर नाबालिग के
परिजन ने उसका फोटो देख पहचान किया और शव को अपनी बेटी का होने का दावा
किया। परिजन के दावो के बाद पुलिस शव का डीएनए जांच कराने में जुटी है।
शव
बरामद होने के बाद लापता नाबालिग की मां ने सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप
लगाते हुए बताया कि बेटी के साथ 4 लोग रंजन पासवान, मनीष पासवान, गुड्डू
साह और अमर कुमार ने सामूहिक दुष्कर्म करने बाद उसकी हत्या कर शव को झील
में फेंक दिया था। पुलिस ने उन चार आरोपितो में से एक गुड्डू साह को
सीतामढ़ी से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है,कि गिरफ्तार आरोपी ने
पूछताछ में अहम खुलासे किये है।फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ बताने से
इंकार कर रही है।





