मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

गणगौर ग्यारह अप्रेल कोः सोलह श्रृंगार कर सुहागिनें पूजेंगी गणगौर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर। पूजन दो गणगौर, भंवर म्हाने पूजन दयो गणगौर गीत की गूंज

इन दिनों राजधानी की हर गली-मोहल्लों में सुनाई दे रही हैं। खास तौर पर उन

घरों में जिनके घरों में इस साल शहनाई बजी है। नव-विवाहिताओं की पहली

गणगौर होने से घरों में उत्सव सा माहौल है। सुबह से ही घरों में गणगौर के

गीतों की गूंज सुनाई देने लग जाती है। सौलह दिवसीय गणगौर पूजा होली के

दूसरे दिन से शुरू हो गई थी। महिलाएं सोलह पिंडिया (गौरा का प्रतीक) बनाकर

पूजा कर रही हैं। गणगौर के एक दिन पहले यानी दस अप्रेल को सिंजारा का

त्योहार मनाया जाएगा। सोलह श्रृंगार कर इस दिन महिलाएं मेहंदी लगाएगी और

घेवर खाएगी। गणगौर का पर्व ग्यारह अप्रैल को मनाया जाएगा।

गौरतलब

है कि चैत्र नवरात्रि की तृतीया तिथि को सोलहवें दिन गणगौर पर्व के रूप में

मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए सोलह

श्रृंगार कर गणगौर पर्व मनाएंगी।गणगौर के दिन घेवर, मीठे गुने और सोलह

श्रृंगार की सामग्री से मां पार्वती की पूजा की जाती है। इस दिन पूजा में

पूरे परिवार की महिलाएं एक साथ शामिल होती हैं। मान्यता है कि कुंवारी

कन्याएं अच्छे वर और विवाहित महिलाएं सुहाग की रक्षा के लिए पूजा करती हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें