मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के भागलपुर में गंगा जहाज घाट पर 11 शिवभक्त डूबे, चार की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भागलपुर,। बिहार के भागलपुर जिले में रविवार रात करीब दो बजे सावन

के पहले सोमवार के लिए गंगा नदी से जल लेने गए 11 शिवभक्त डूब गए। इनमें

से चार लोगों की मौत हो गई और शेष सात को बचा लिया गया। यह हादसा जिले के

भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर गंगा जहाज घाट पर हुआ।

घाट के

आसपास के लोगों ने गोताखोरों की मदद से सभी 11 शिवभक्त किशोर और युवकों को

बाहर निकाला। इनमें चार की मौत हो गई। मृतक नवगछिया थाना क्षेत्र के नया

टोला के रहने वाले हैं। इनमें दो नाबालिग हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक

मृतकों में शिवम कुमार (18) पिता दिगंबर शर्मा, सोनू कुमार (16) पिता

दिलीप गुप्ता, आलोक कुमार (18) पिता संतोष भगत और संजीव कुमार (17) पिता

अरुण कुमार शाह शामिल हैं। चारों दोस्त हैं। बताया गया है कि सबसे पहले जल

लेने के लिए गंगा में उतरे डूब रहे आलोक को बचाने के लिए एक-एक कर सभी ने

छलांग दी और यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना पर मिलते ही भवानीपुर थाना

अध्यक्ष महेश कुमार, अंचलाधिकारी विशाल अग्रवाल, आरओ भरत कुमार झा मौके पर

पहुंचे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें