मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

चेतावनी स्तर पार कर रहीं गंगा-कोसी, तटबंधों की सुरक्षा बढ़ाई गई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चेतावनी स्तर पार कर रहीं गंगा-कोसी, तटबंधों की सुरक्षा बढ़ाई गई

भागलपुर।

जिले के नवगछिया अनुमंडल में गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में बुधवार को एक बार फिर भारी तेजी दर्ज की गई है। नदियों के बढ़ते जलस्तर ने तटबंधों पर दबाव बढ़ा दिया है, जिससे आस-पास के इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

जल संसाधन विभाग की 19 अगस्त की सुबह छह बजे की रिपोर्ट के अनुसार, कई स्थानों पर नदियों का पानी तटबंध के निचले हिस्से को छू रहा है। स्थिति को देखते हुए विभाग ने सभी प्रमुख तटबंधों पर चौबीसों घंटे निगरानी बढ़ा दी है।

गंगा नदी का सबसे अधिक दबाव इस्माईलपुर-बिंद टोली में देखा जा रहा है। यहाँ स्पर संख्या-7 पर गंगा का जलस्तर 30.75 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर से 15 सेंटीमीटर ऊपर है। पिछले 24 घंटे में यहाँ 22 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। हालांकि, खतरे का स्तर 31.60 मीटर निर्धारित है और जल संसाधन विभाग ने फिलहाल तटबंध को पूरी तरह सुरक्षित बताया है। काजीकोरैया-राघोपुर मार्जिनल बांध के समीप गंगा के जलस्तर में सबसे तेज उछाल आया है।

यहाँ पिछले 24 घंटे के भीतर रिकॉर्ड 40 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे जलस्तर 31.92 मीटर पर पहुँच गया है। यहाँ चेतावनी स्तर 32.68 मीटर और खतरे का स्तर 33.68 मीटर है। नदी का पानी यहाँ भी तटबंध के निचले हिस्से को छू रहा है। जेबी चोरहर में कोसी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़कर 30.60 मीटर पर पहुँच गया है, जो चेतावनी स्तर से महज 17 सेंटीमीटर नीचे है। यहाँ बागजान जमींदारी बांध के कई हिस्सों में नदी का पानी तटबंध के टो को छू रहा है। वहीं दूसरी ओर, मदरौनी में भी कोसी का जलस्तर 8 सेंटीमीटर की वृद्धि के साथ 30.03 मीटर दर्ज किया गया है।

यहाँ चेतावनी स्तर 30.48 मीटर है। चारों प्रमुख संवेदनशील स्थलों के आंकड़ों से साफ है कि बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा है। जल संसाधन विभाग के अभियंताओं और अधिकारियों की टीम लगातार तटबंधों की स्थिति पर नजर रख रही है। विभाग का कहना है कि पानी भले ही तटबंधों के टो को छू रहा है, लेकिन सभी बांध और स्पर फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें