मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

अपराधियों का तांडव: ऑटो रुकवा कर नानी-नतिनी को मारी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

-नतिनी की मौके पर मौत, नानी गंभीर रूप से घायल

नालंदा |नालंदा में चलती ऑटो को रुकवाकर नानी और नतिनी को गोली मार दी। जिससे नतिनी की मौक पर ही मौत हो गयी। जबकि नानी गंभीर रूप से घायल हो गयी है। घटना नालन्दा के थरथरी थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव की है जहां अपराधियों ने जबरन ऑटो रुकवाया और नानी-नतिनी को गोली मार दी। मृतका चंडी थाना क्षेत्र के राजन विगहा गांव निवासी राजीव कुमार की पत्नी पूजा भारती है। वही घायल नानी की पहचान राधे श्याम की पत्नी मालती देवी के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने बताया कि वेन से ऑटो पर सवार होकर नानी और नतिनी राजन विगहा जा रही थी तभी थरथरी थाना क्षेत्र के दादूपुर के पास अज्ञात बदमाशों ने जबरन ऑटो को रुकवाया और दोनों को गोली मार दी। गोली लगने से नतिनी की मौके पर मौत हो गयी जब कि नानी गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन-फानन में लोग दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां नतिनी पूजा भारती को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल नानी मालती देवी को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया की घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें