मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

रोहित गोदारा गैंग का बदमाश अवैध कट्टे के साथ गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रोहित गोदारा गैंग का बदमाश अवैध कट्टे के साथ गिरफ्तार

जयपुर। नशाखोरी और अवैध हथियारों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चूरू जिले की सरदारशहर थाना पुलिस की टीम ने नाकाबंदी में गैंगस्टर रोहित गोदारा व महेन्द्र डेलाना गैंग के सक्रिय सदस्य प्रदीप छिंपा उर्फ पीसी (21) निवासी गाजूसर को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि सरदारशहर थाना पुलिस टीम ने बुकलसर फांटा के पास नाकाबंदी कर रही थी।इसी दौरान एक युवक ने पुलिस को देखकर भागने और छिपने का प्रयास किया तो उसे तुरंत रोक कर पूछताछ की तो उसने गाजुसर निवासी प्रदीप छिंपा उर्फ पीसी होना बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। जिसे जब्त कर आरोपित को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।एसपी यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित प्रदीप छिंपा स्वयं को गैंगस्टर रोहित गोदारा व महेन्द्र डेलाना गैंग का सक्रिय सदस्य बताया है। वह इस गैंग का सदस्य रहते हुए संगठित रूप से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता रहा है। आरोपित अपने साथियों के साथ मिलकर किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपित प्रदीप छिंपा का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी पुलिस थाना कोतवाली चूरू के क्षेत्र में स्थित होटल सनसिटी में हुई फायरिंग की घटना में आरोपित रहा है। यह फायरिंग भी गैंगस्टर रोहित गोदारा और महेन्द्र डेलाना के निर्देशों पर की गई थी। आरोपित के खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें