मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

गणेश चतुर्थी : बप्पा के रंग में रंगे बॉलीवुड सितारे, सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। गणेश चतुर्थी की धूम हर जगह देखने को मिल रही है। आज के दिन लोग ढोल नगाड़े के साथ बप्पा को अपने घर लेकर आते हैं। बॉलीवुड के गलियारों में भी इसकी धूम काफी देखने को मिल रही है। हिंदी सिनेमा के सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसकों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं।

करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में गणपति की तस्वीर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "बप्पा के आशीर्वाद से हर उत्सव खुशी से भरा होता है। सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।"

अभिनेत्री किरण खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें प्रधानमंत्री सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने इसे कैप्शन दिया, "गणपति बप्पा मोरया! श्री गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।"

अभिनेत्री शरवरी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें घर में मराठी अंदाज में ढ़ोल बजते दिखाई दे रहा है, साथ ही वह गणेश जी के आगमन के लिए गाना गा रहे हैं।

सिंगर विशाल आडलानी ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें 'मोरया' लिखा हुआ है, उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।"

अभिनेता कुणाल खेमू और उनकी पत्नी, अभिनेत्री सोहा अली खान ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्होंने घर में गणपति की स्थापना की है। उन्होंने तस्वीर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "गणपति बप्पा मोरिया।"

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक वीडियो पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "घर इस साल तुम्हारे बिना अधूरा लगता है, लेकिन दिल तुम्हारे आशीर्वाद से भरा है। गणपती बाप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या।"

बता दें, अभिनेत्री इस साल गजानन को अपने घर लेकर नहीं आई; इसकी जानकारी उन्होंने खुद मीडिया को दी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें