मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

गंडक के जलस्तर में फिर उछाल, सीएम सम्राट चौधरी ने हालात का लिया जायजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गंडक के जलस्तर में फिर उछाल, सीएम सम्राट चौधरी ने हालात का लिया जायजा

पटना। नेपाल में आई बाढ़ के बाद गंडक नदी के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। स्थिति को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने गुरुवार को सीमावर्ती क्षेत्रों बगहा, वाल्मीकिनगर, बेतिया और मोतिहारी का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में संभावित प्रभावों, सुरक्षा व्यवस्था, एहतियाती उपायों तथा राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूरी तत्परता के साथ स्थिति पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा गया है।

इस बीच, जल संसाधन विभाग के मुताबिक 26 अगस्त की रात 11 बजे गंडक नदी का जलश्राव 1,50,200 क्यूसेक के पीक स्तर पर रहा। इसके बाद जलश्राव में लगातार कमी दर्ज की गई, लेकिन देवघाट क्षेत्र में देर से हुई बारिश के कारण गंडक नदी के जलस्तर में दोबारा वृद्धि का रुझान सामने आया है।

गंडक बैराज पर गुरुवार सुबह जलश्राव में लगातार बढ़त दर्ज किया गया। सुबह 5:30 बजे 81,800 क्यूसेक, 6 बजे 88,300 क्यूसेक, 7 बजे 92,900 क्यूसेक और 8 बजे 99,800 क्यूसेक दर्ज किया गया। सुबह 9 बजे तक यह बढ़कर 1,04,400 क्यूसेक पहुंच गया।

विभाग के आंकड़ों में इस दौरान लगातार बढ़ोतरी का रुझान दर्ज किया गया है। हालांकि, जल संसाधन विभाग के अनुसार वर्तमान स्थिति में गंडक नदी के तटबंधों पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव परिलक्षित नहीं हुआ है।

विभागीय स्तर पर लगातार निगरानी और मॉनिटरिंग की जा रही है तथा सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

वहीं, गंगा नदी का जलस्तर फिलहाल घटते रुझान में है। हालांकि, कुछ स्थानों पर जलस्तर में एक से दो सेंटीमीटर तक मामूली वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।

जल संसाधन विभाग ने कहा कि बाढ़ सुरक्षा को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है तथा नदियों और तटबंधों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें