मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

डॉ मुखर्जी राष्ट्र के प्रति त्याग और समर्पण की अमर मिसाल : शेखावत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कोलकाता,। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह

शेखावत ने अपने कोलकाता प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को इंडियन म्यूजियम,

नेशनल लाइब्रेरी समेत अनेक स्थानों का अवलोकन किया। केंद्रीय मंत्री ने डॉ

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया।

शेखावत ने कहा कि डॉ मुखर्जी राष्ट्र के प्रति त्याग और समर्पण की अमर

मिसाल हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदर्शनी में

भारतीय राष्ट्रवाद को जन-जन की आवाज बनाने वाले बलिदानी महापुरुष डॉ श्यामा

प्रसाद मुखर्जी के 10 से ज्यादा दुर्लभ फोटोग्राफ्स और उनके द्वारा व उन

पर लिखी गईं 80 से अधिक किताबें प्रदर्शित हैं। शेखावत ने कहा कि डॉ

मुखर्जी राष्ट्र के प्रति त्याग और समर्पण की अमर मिसाल हैं। उन्होंने पांच

अगस्त तक जारी रहने वाली इस महत्वपूर्ण प्रदर्शनी में अवश्य शामिल होने की

अपील की।

प्रसिद्ध नेशनल लाइब्रेरी का अवलोकन करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यहां इतिहास को दर्शाता एक सुंदर और विशाल संग्रह है।

इंडियन

म्यूजियम का अवलोकन करने के बाद शेखावत ने कहा कि यहां भारतीय संस्कृति के

बहुआयामों को मूर्तियों, चित्रकलाओं आदि से संजोया गया है। भारतीय

वास्तुकला में आध्यात्मिकता सदा विद्यमान रही है, यहां संग्रहित मूर्तियां

जिसका अनुपम उदाहरण हैं। पर्यटन के दृष्टिकोण से भी यह ''मस्ट विजिट''

स्थान है। शेखावत ने विक्टोरिया मेमोरियल म्यूजियम में महान भारतीय

सुधारकों पर आधारित चित्रकलाओं की एक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने

कहा कि भारत की हर महा-विभूति ने भारतीय संस्कृति को आत्मसात किया है। यहां

राजा राममोहन राय से नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बंकिम चंद्र चटर्जी, बाल

गंगाधर तिलक, रवींद्रनाथ टैगोर, पंडित मदन मोहन मालवीय और महात्मा गांधी तक

अनेक विराट विभूतियों के व्यक्तित्व और समाज सुधार के उनके प्रयासों में

संस्कृति के महत्व को भी उकेरा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें