मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:18 · नई दिल्ली संस्करण

आर्थिक दृष्टि से विश्व में सबसे तेज गति से बढ़ने वाला देश भारतः गजेन्द्र सिंह शेखावत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली,। केंद्रीयमंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत आर्थिक दृष्टिकोण से विश्व में सबसे तेज गति से बढ़ने वाला देश बन चुका है। शेखावत ने कहा कि पिछले 10 साल के कालखंड में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम हुआ है। हम देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से निकाल कर लाए हैं। देश विकसित राष्ट्र की तरफ आगे बढ़े इस दिशा में इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि 2047 तक देश को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाएंगे।शेखावत ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले दस साल में एक लाख 46 हजार किलोमीटर नेशनल हाइवे का निर्माण हुआ है। सरकार विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए विकास कार्यों को और गति देगी। हाईस्पीड ट्रेन में आठ गुना बढ़ोतरी हुई है। पूरे देश का नागरिक आज हवाई यात्रा कर रहा है। विमान यात्रा को बढ़ावा देने के लिए देश में पिछले दस साल में हवाई अड्डे की संख्या को 74 से बढ़ा कर 150 कर दिया है। देश में वॉटर-वे को बढ़ाने के लिए बंदरगाहों को मजबूत करने की दिशा में काम किया गया है। पुराने बंदरगाहों को सुधारने की दिशा में काम हुआ है।उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में एनर्जी निर्यात करने वाला देश बनने वाला है । सैटेलाइट लॉन्चिंग में भी दुनिया में देश ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस दिशा को ऊंचाई देने का काम हुआ है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर एक घटक में किया जा रहा है। भारत न केवल अपनी आवश्यकता को पूरी कर रहा है बल्कि विश्व की जरूरतों को भी पूरा कर रहा। भारत का विकास विश्व के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें