मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

गजेंद्र सिंह शेखावत ने संभाला संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय का कार्यभार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को केंद्रीय

संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर

पर्यटन मंत्रालय की सचिव वी. विद्यावती और संस्कृति मंत्रालय गोविंद मोहन

के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंत्री का स्वागत किया। गजेन्द्र

सिंह शेखावत ने उन पर विश्वास जताने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का

आभार व्यक्त किया।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें

विश्व स्तर पर भारत का प्रदर्शन करने और दुनिया को हमारे देश में आमंत्रित

करने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी विभिन्न

यात्राओं और शब्दों के माध्यम से हमारी पर्यटन क्षमता के बारे में जोर दिया

है, हम कश्मीर से कन्याकुमारी तक हमारे विभिन्न प्राकृतिक और सांस्कृतिक

विरासत स्थलों को उजागर करते हुए इसे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश की बढ़ती सॉफ्ट पावर इसके समृद्ध

सांस्कृतिक ताने-बाने और कला, संगीत, नृत्य, वस्त्र आदि के रूप में इसकी

असंख्य अभिव्यक्तियों में निहित है। मंत्री ने कहा, 'आइए इस अमृत काल में

इसे मजबूत करने के लिए मिलकर काम करें और विकसित भारत को बुनने के लिए

संस्कृति को एक मजबूत धागा बनाएं।'

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें