मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई दिल्ली, । सोमवार को गिरावट का सामना करने के बाद आज घरेलू शेयर बाजार

में तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि

बाजार खुलने के बाद से ही बीच बीच में बिकवाली का झटका भी लगता रहा। इसके बावजूद

शेयर बाजार के दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में ही बने रहे। पहले 1 घंटे का

कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.28 प्रतिशत और निफ्टी 0.16 प्रतिशत की मजबूती के

साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के

दिग्गज शेयरों में से मारुति सुजुकी, आईटीसी, ओएनजीसी, हीरो मोटोकॉर्प और

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 4.10 प्रतिशत से लेकर 1.01 प्रतिशत की मजबूती के साथ

कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर बीपीसीएल, टाइटन कंपनी, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, अपोलो हॉस्पिटल और

सिप्ला के शेयर 3.05 प्रतिशत से लेकर 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते

नजर आ रहे थे।

अभी तक के

कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,239 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें

से 1,357 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 882 शेयर

नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में

से 20 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 10 शेयर

बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों

में से 26 शेयर हरे निशान में और 24 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे

थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 146.83

अंक की तेजी के साथ 80,107.21 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद

बाजार में लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिसकी

वजह से इस सूचकांक की चाल में भी लगातार उतार-चढ़ाव होने लगा। खरीदारी

के सपोर्ट से ये सूचकांक 80,213.38 अंक के स्तर तक पहुंचा। वहीं बिकवाली का दबाव

पड़ने पर इसने 79,998.56 अंक तक गोता भी लगाया। बिकवाली के झटकों के बावजूद पहले

घंटे के कारोबार में ये सूचकांक लगातार हरे निशान में ही बना रहा। बाजार में

लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15

बजे सेंसेक्स 227.51 अंक की बढ़त के साथ 80,187.89 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा

था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के

निफ्टी ने आज 30.45 अंक की उछाल के साथ 24,351 अंक के स्तर से कारोबार की

शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच एक दूसरे पर हावी

होने की कोशिश शुरू हो गई। इस वजह से इस सूचकांक की चाल भी लगातार ऊपर नीचे होती

रही। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 24,385.55 अंक तक पहुंचा। जबकि

बिकवाली का दबाव बनने पर ये सूचकांक 24,331.90 अंक तक लुढ़क गया। बाजार

में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद

सुबह 10:15 बजे निफ्टी 39.65 अंक की मजबूती के साथ 24,363.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 36.22 अंक यानी 0.05 प्रतिशत

की कमजोरी के साथ 79,960.38 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 3.30 अंक

यानी 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,320.55 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार

का अंत किया था।

समाप्त

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें