मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

उतार चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। घरेलू शेयर बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख

बना हुआ है। हालांकि कारोबार की शुरुआत होने के बाद से ही तेजड़ियों और

मंदड़ियों के बीच एक दूसरे के ऊपर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी

वजह से शेयर बाजार की चाल में भी उतार-चढ़ाव होता नजर आ रहा है। आज के

कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। पहले एक घंटे के कारोबार के दौरान

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक बिकवाली का झटका लगने के बावजूद लगातार

हरे निशान में बने हुए हैं। सेंसेक्स 0.31 प्रतिशत और निफ्टी 0.30 प्रतिशत

की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का

कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बीपीसीएल,

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज के

शेयर 2.43 प्रतिशत से लेकर 1.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे

थे। दूसरी ओर डिवीज लेबोरेट्रीज, एचडीएफसी लाइफ, सन फार्मास्युटिकल्स,

सिप्ला और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयर 2.18 प्रतिशत से लेकर 0.95

प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी

तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,044 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो

रही थी। इनमें से 1,110 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे

थे, जबकि 934 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 20 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे

निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 10 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में

कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 25 शेयर हरे

निशान में और 25 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई

का सेंसेक्स आज 270.26 अंक की मजबूती के साथ 74,953.96 अंक के स्तर पर

खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली के दबाव की वजह से ये सूचकांक गिर

कर 74,810.85 अंक के स्तर तक लुढ़क गया। हालांकि थोड़ी देर बाद ही

खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में

तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का

कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 231.16 अंक की मजबूती के साथ

74,914.86 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की

तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 77.50 अंक उछल कर 22,720.25 अंक के स्तर से

कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बिकवाली के दबाव के कारण ये

सूचकांक गिर कर 22,678.70 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद खरीदारी के

सपोर्ट से इस सूचकांक में दोबारा तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली

और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे

निफ्टी 66.80 अंक की बढ़त के साथ 22,709.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा

था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स

58.80 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,683.70 अंक के स्तर पर

बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 23.55 अंक यानी 0.10 प्रतिशत फिसल कर 22,642.75

अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें