मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

गेल ने सीएनजी की कीमत में 2.50 रुपये प्रति किलो की कटौती की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनी गेल गैस लिमिटेड ने शनिवार को संपीडित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) की कीमत में 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम कटौती करने का ऐलान किया है। इससे पहले महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) और इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने भी सीएनजी की कीमत में इतनी ही कटौती की थी।गेल की ओर से सीएनजी की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम की कटौती के बाद अब वाराणसी में सीएनजी का दाम घटकर 81.17 रुपये प्रति किलोग्राम, पटना में 84.54 रुपये, रांची में 87.15 रुपये, जमशेदपुर में 87.08 रुपये, भुवनेश्वर में 87.26 रुपये और कटक में 87.60 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाएंगे। इसके साथ ही गेल के सीएनजी के दाम में कटौती का फायदा देश के करीब 20 शहरों को मिलेगा।इससे पहले सार्वजनिक क्षेत्र की महानगर गैस लिमिटेड ने 5 मार्च को सीएनजी की कीमत में 2.50 रुपये प्रति किलो की कटौती की थी। इस कटौती के बाद आर्थिक राजधानी मुंबई के आस-पास के शहरों में सीएनजी की कीमत घटकर 73.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने भी सीएनजी की कीमतें घटाई हैं, जिसके बाद दिल्ली में अब एक किलोग्राम सीएनजी का भाव 2.50 रुपये सस्ता होकर 74.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। नोएडा-गाजियाबाद में इसकी कीमत 78.70 रुपये और गुरुग्राम में सीएनजी 82.12 प्रति किलोग्राम बिक रही है। इसके अलावा रेवाड़ी में इसकी नई कीमत 78.70 रुपये और करनाल 80.43 रुपये होगी। गौरतलब है कि देश के अलग-अलग शहरों में सीएनजी की कीमतें अलग-अलग हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें