मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

गडकरी ने असम में दो लेन राजमार्ग के निर्माण के लिए 382.10 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने असम में हाल ही में निर्दिष्ट राष्ट्रीय राजमार्ग 715 पर माजुली और जोरहाट को जोड़ने वाले पैव्ड शोल्डर्स वाले एक नए 2-लेन राजमार्ग के निर्माण के लिए 382.10 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय राजमार्ग-715 पर एक फ्लाईओवर, पहुंच मार्ग और सर्विस रोड भी इस परियोजना में शामिल है, जिसकी कुल लंबाई 20.479 किलोमीटर है।

गडकरी ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इन कदमों का उद्देश्यों जोरहाट और माजुली के बीच सीधा सड़क संपर्क स्थापित करना है। अभी तक इस तरह का कोई भी सीधा सड़क संपर्क नहीं था और सीधा संपर्क स्थापित हो जाने के बाद इस समस्या का निदान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यहां के निवासी ब्रह्मपुत्र नदी को पार करने के लिए नावों पर निर्भर रहते हैं, जिससे खासकर बाढ़ के दौरान सुरक्षा संबंधी चिंताएं उत्पन्न होती हैं।

गडकरी ने कहा कि संपर्क सड़कों और माजुली पुल के निर्माण से निरंतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी, जिससे स्थानीय आबादी की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार होगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि यह रणनीतिक बुनियादी ढांचा निवेश सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए यात्रा के समय और वाहन परिचालन लागत को कम करने के लिए तैयार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें