मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

जी. किशन रेड्डी ने शास्त्री भवन में डीएमएफ गैलरी का किया उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी

ने मंगलवार को शास्त्री भवन में जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) गैलरी का

उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे भी मौजूद थे।

खान

मंत्रालय ने जारी एक बयान में बताया कि जी. किशन रेड्डी ने शास्त्री भवन

में जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) गैलरी का उद्घाटन किया है। इस अवसर पर

कोयला एवं खान मंत्री ने स्वयं सहायता समूहों के साथ बातचीत की। रेड्डी ने

ओडिशा के डीएमएफ क्योंझर और कोरापुट के स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार

किए गए उनके उत्पादों की सराहना की। उन्होंने देश के विभिन्न जिलों में

स्वयं सहायता समूहों को समर्थन देने के लिए हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड और

हिंडाल्को के सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की।

मंत्रालय के

मुताबिक डीएमएफ गैलरी में जिला खनिज फाउंडेशन, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र

कल्याण योजना के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) और खनन कंपनियों

द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत समर्थित स्वयं सहायता समूहों

के उत्पादों को शास्त्री भवन के परिसर में प्रदर्शित किया जाएगा। डीएमएफ

क्योंझर द्वारा वित्त पोषित कृष्णा स्वयं सहायता समूह इस सप्ताह बाजरा

खाद्य पदार्थ, बीज और तसर रेशम उत्पादों का प्रदर्शन कर रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें