मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

राजेंद्र स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल पूरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजेंद्र स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल पूरी

सारण। आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से मुख्य समारोह स्थल राजेंद्र स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार की उपस्थिति में परेड, ध्वजारोहण, मंच व्यवस्था और विभिन्न कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के सख्त निर्देश दिए। भीषण गर्मी के मद्देनजर समारोह स्थल पर पर्याप्त शेड लगाने, परेड ग्राउंड को समतल करने तथा अनावश्यक बालू हटाने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है और जिला प्रशासन इसे गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तत्पर है। रिहर्सल के दौरान पुलिस पदाधिकारी, सुरक्षाकर्मी व परेड दल उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें