मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

न्यूजीलैंड के साथ एफटीए, भारत का पहला महिलाओं के नेतृत्व वाला मुक्त व्यापार समझौता: पीएम मोदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
न्यूजीलैंड के साथ एफटीए, भारत का पहला महिलाओं के नेतृत्व वाला मुक्त व्यापार समझौता: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) एक ऐतिहासिक समझौता है और यह देश का पहला महिलाओं के नेतृत्व वाला एफटीए है।

पीएम मोदी ने बताया कि इस एफटीए के लिए न्यूजीलैंड से बातचीत हेतु बनाई गई पूरी टीम की सभी सदस्य महिलाएं ही थीं।

पीएम मोदी ने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा लिखित एक आर्टिकल शेयर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया, जिसमें बताया गया है कि भारत के मुक्त व्यापार समझौते आज केवल शुल्क कटौती से कहीं अधिक हैं और यह अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और लाखों लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के व्यापक मिशन का हिस्सा हैं।

पीएम ने कहा, "उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता एक ऐतिहासिक उपलब्धि है क्योंकि यह भारत का पहला महिला नेतृत्व वाला मुक्त व्यापार समझौता है। वार्ता टीम में लगभग सभी महिलाएं शामिल थीं।"

यह मुक्त व्यापार समझौता भारत की व्यापार कूटनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ है, जो व्यापक आर्थिक सहयोग के नए रास्ते खोलता है। भारतीय वस्तुओं के लिए बेहतर बाजार पहुंच सुनिश्चित करके, सेवाओं और परिवहन में अवसरों का विस्तार करके और कृषि, निवेश एवं उभरते क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करके, यह समझौता अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में ठोस और व्यापक लाभ प्रदान करता है।

एफटीए के तहत भारतीय एक्सपोर्ट पर 100 प्रतिशत ड्यूटी खत्म हो जाएगी, साथ ही लंबे समय तक आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए 15 सालों में 20 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता भी है। न्यूजीलैंड का मार्केट एक्सेस ऑफर "एंट्री इनटू फोर्स" (ईआईएफ) से न्यूजीलैंड की 100 प्रतिशत टैरिफ लाइनों (8,284 टैरिफ लाइनें) पर तुरंत ड्यूटी खत्म (जीरो ड्यूटी) हो जाएगी।

सरकार के अनुसार, किसानों और एमएसएमई से लेकर छात्रों और कुशल प्रोफेशनल्स तक, इस समझौते से बड़े पैमाने पर फायदा होने की उम्मीद है, जिससे एक भरोसेमंद, दूरदर्शी वैश्विक भागीदार के रूप में भारत की स्थिति मजबूत होगी और विश्व स्तर पर एकीकृत विकसित भारत 2047 के विजन को आगे बढ़ाया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें