मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल के प्रधानमंत्री ओली को भारतीय विदेश सचिव ने दिया भारत आने का न्यौता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

काठमांडू। नेपाल के दो दिवसीय दौरे पर आए भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने रविवार को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से मुलाकात कर उन्हें भारत आने का औपचारिक न्यौता दिया है।प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर आज सुबह हुई मुलाकात के दौरान भारतीय विदेश सचिव मिस्री ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से भारत दौरे का औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा। दोनों पक्षों में सहमति के बाद ओली का भारत भ्रमण 16 सितंबर से तय किया गया है। इस मुलाकात के समय मौजूद प्रधानमंत्री ओली के प्रमुख राजनीतिक सलाहकार विष्णु रिमाल ने बताया कि भारतीय विदेश सचिव की तरफ से दिए गए औपचारिक निमंत्रण पत्र पर प्रधानमंत्री ओली ने उन्हें धन्यवाद दिया।रिमाल के मुताबिक करीब घंटे भर चली इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ओली के भारत भ्रमण के समय उठाए जाने वाले प्रमुख एजेंडे पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ओली ने दोनों देशों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ करने पर विश्वास व्यक्त किया है।भारतीय विदेश सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री ओली का भारत भ्रमण के दौरान स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। उम्मीद है कि भारत दौरे से दोनों देशों के बीच हर क्षेत्र में आपसी सहयोग आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। मिस्री ने नेपाल के साथ कनेक्टिविटी बढ़ाने और दोनों देशों की जनता के बीच संबंध को और अधिक करीब लाने का भरोसा दिलाया है।प्रधानमंत्री ओली के साथ मुलाकात के दौरान नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव, भारतीय विदेश मंत्रालय में नेपाल डेस्क के प्रभारी अतिरिक्त सचिव मनु महावरसहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें