मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

भारत मंडपम में 12-13 सितंबर को ब्रिक्स सम्मेलन, पीएम मोदी देंगे वैश्विक सहयोग का नया मंत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारत मंडपम में 12-13 सितंबर को ब्रिक्स सम्मेलन, पीएम मोदी देंगे वैश्विक सहयोग का नया मंत्र

भारत एक बड़े राजनयिक सम्मेलन की मेज़बानी को तैयार है, जहां विस्तारित ब्रिक्स समूह के नेता 18वें लीडर्स समिट के लिए नई दिल्ली में जुटने वाले है। यह शिखर सम्मेलन प्रभावशाली समूह की स्थापना के दो दशक पूरे होने का प्रतीक है। भारत की अध्यक्षता में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यापार, डिजिटल प्रौद्योगिकी, वित्त, ऊर्जा सुरक्षा और विशेष रूप से वैश्विक शासन में सुधार के साथ-साथ सदस्य देशों की अपनी-अपनी मुद्राओं के उपयोग को बढ़ावा देने जैसे प्रमुख क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने पर नया मंत्र देने वाले है।

यह दो दिवसीय सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम में आयोजित होगा, जिसमें सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष, सरकार के प्रमुख और आमंत्रित अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी शामिल हो रहे है। मुख्य नेताओं की बैठक से पहले, 11 सितंबर को ब्रिक्स बिज़नेस फोरम और विमेंस बिज़नेस अलायंस के सत्र भी इसी स्थान पर होगा। अपनी अध्यक्षता के दौरान, भारत ने देश भर के 25 से अधिक शहरों में 350 से ज़्यादा ब्रिक्स संबंधित बैठकें और उच्च-स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए हैं। भारत का व्यापक विज़न मानवता सबसे पहले पर आधारित है।

शिखर सम्मेलन का एजेंडा सदस्य देशों के बीच आपसी सहयोग को मज़बूत करने के साथ-साथ आर्थिक विकास, तकनीकी एकीकरण, सतत विकास और संस्थागत शासन में ठोस परिणाम प्राप्त करने पर केंद्रित है। चर्चाओं में मजबूत ग्लोबल सप्लाई चेन, देशों के बीच भुगतान प्रणालियों को जोड़ना और अपनी-अपनी मुद्राओं के अधिक इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, एमएसएमई के विकास, डिजिटल ट्रेड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा।

बातचीत में ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु अनुकूलन, विकास वित्त और न्यू डेवलपमेंट बैंक के विस्तार पर महत्वपूर्ण वार्ता होगी। बहुपक्षीय वित्तीय और राजनीतिक संस्थाओं में आवश्यक सुधारों पर भी गहरी चर्चा होगी, जो वैश्विक शासन सुधार के एजेंडे का एक अहम हिस्सा है। यह समिट राजनीतिक-सुरक्षा, आर्थिक-वित्तीय सहयोग, और सांस्कृतिक-जन-जन के बीच आदान-प्रदान के तीन मुख्य आधारों पर काम करेगा। उम्मीद है कि ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात जैसे 11 सदस्यों वाले बड़े समूह के नेता आपसी सहमति से एक साझा घोषणा-पत्र अपनाएंगे, जिसमें इंडोनेशिया 2025 में पूर्ण सदस्य बनेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें