भयभीत अतीक...4 साल बाद UP में वापसी, जालौन की सीमा में काफिले की एंट्री

माफिया अतीक अहमद को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज लाया जा रहा है. यहां उसे नैनी सेंट्रल जेल में रखा जाएगा. यहां लाइव ब्लॉग में पढ़िए हर एक अपडेट.
'अब कम से कम गाड़ी नहीं पलटेगी'- SP सांसद एसटी हसनअतीक अहमद पर समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने बयान दिया है. उन्होंने कहा, बाकी देश का कानून है और कानून अपना काम करता है, हमने आशंक व्यक्त कर दी है अब कम से कम गाड़ी नहीं पलटेगी.
'अतीक की मौत से मुझे तसल्ली मिलेगी'
उमेश पाल की मां ने अतीक अहमद को फांसी देने की मांग की है. उन्होंने कहा, न्याय व्यवस्था पर हमें पूरा भरोसा है. हम प्रशासन से अतीक की फांसी की सजा की मांग करते हैं. इनका पूरा परिवार माफिया है. इनका खात्मा होना चाहिए तभी मुझे और मेरे बेटे को शांति मिलेगी





