मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

फ्रेंच ओपन 2024: अल्कराज फाइनल में, पांच सेट के रोमांचक मुकाबले में सिनर को हराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पेरिस। स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने खराब

शुरुआत से उबरते हुए, शुक्रवार को एक उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले में इटली के

जननिक सिनर को 2-6, 6-3, 3-6, 6-4, 6-3 से हराकर अपने पहले फ्रेंच ओपन

फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

तीसरे वरीय खिलाड़ी अल्कराज

ने शुरूआती सेट में अपने शानदार खेल का प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन इसके बाद

सिनर की गलतियों का पूरा फायदा उठाते हुए दूसरा सेट जीतकर मैच को बराबरी

पर ला दिया।

हालांकि ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन सिनर, जो अगले

सप्ताह विश्व नंबर एक के रूप में कार्यभार संभालेंगे, ने कोर्ट फिलिप

चैटरियर पर खेले गए इस मुकाबले के तीसरे सेट में शानदार वापसी की तीसरा सेट

अपना नाम किया, हालांकि इसके बाद अल्कराज ने बाकी दो सेट जीतकर मैच अपने

नाम किया।

डबल ग्रैंड स्लैम चैंपियन अल्काराज, जो अपने विंबलडन और

यू.एस. ओपन खिताबों में इजाफा करने की उम्मीद कर रहे हैं, रविवार को फाइनल

में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव या नॉर्वे के दो बार के उपविजेता कैस्पर

रूड का सामना करेंगे।

मैच जीतने के बाद अल्काराज ने ऑन कोर्ट

साक्षात्कार में कहा, "आपको दुख में आनंद तलाशना होगा, मुझे लगता है कि यही

सफलता की कुंजी है, यहाँ क्ले पर और भी अधिक, यहाँ रोलैंड गैरोस में, लंबी

रैलियाँ, चार घंटे के मैच, पाँच सेट, आपको लड़ना होगा, आपको कष्ट सहना

होगा। संभवतः, मेरे छोटे से करियर में मैंने जो सबसे कठिन मैच खेले हैं, वे

सिनर के खिलाफ़ रहे हैं, और मुझे उनके खिलाफ़ इस तरह के कई और मैच खेलने

की उम्मीद है, लेकिन हाँ निश्चित रुप से यह मेरे द्वारा खेले गए सबसे कठिन

मैचों में से एक है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें