मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

शुक्रवार से दिल्ली और कश्मीर के बीच शुरू होगी मालगाड़ी सेवा: उत्तरी रेलवे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शुक्रवार से दिल्ली और कश्मीर के बीच शुरू होगी मालगाड़ी सेवा: उत्तरी रेलवे

जम्मू। उत्तरी रेलवे के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि शुक्रवार से नई दिल्ली के आदर्श नगर से कश्मीर के बडगाम के बीच संयुक्त पार्सल प्रोडक्ट रैपिड कार्गो सर्विस (जेपीपी-आरसीएस) ट्रेन चलाई जाएगी।

उत्तरी रेलवे के बयान के अनुसार, यह ट्रेन नई दिल्ली के आदर्श नगर स्टेशन और मध्य कश्मीर के बडगाम के बीच संचालित होगी।

अधिकारियों ने कहा कि इससे घाटी के व्यापारियों, खासकर फल उत्पादकों और हस्तशिल्प कारीगरों को बड़ी राहत मिलेगी।

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह सेवा फिलहाल 31 मई तक ट्रायल आधार पर नियमित रूप से चलाई जाएगी।

इसके बाद यात्रियों और माल की मांग (ऑक्यूपेंसी) संतोषजनक रहने पर इसे स्थायी सेवा में शामिल किया जा सकता है।

ट्रेन संख्या 00462 बडगाम से सुबह 6:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5 बजे दिल्ली के आदर्श नगर पहुंचेगी।

रास्ते में माल चढ़ाने और उतारने की सुविधा के लिए ट्रेन बाड़ी ब्राह्मण और अंबाला कैंट स्टेशन पर भी निर्धारित ठहराव करेगी।

बयान में कहा गया कि बाड़ी ब्राह्मण रेलवे स्टेशन पर ट्रेन 00462 का समय व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बदला गया है।

वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 00461 आदर्श नगर से सुबह 5 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 10:45 बजे बडगाम पहुंचेगी। इस विशेष पार्सल ट्रेन में आठ पार्सल वैन और एक सीटिंग-कम-लगेज कोच होगा।

रेलवे के अनुसार, यह सेवा सड़क परिवहन की तुलना में ज्यादा तेज होगी और 23-24 घंटे में दूरी तय करेगी, जिससे सेब और चेरी जैसे जल्दी खराब होने वाले सामान ताजे बने रहेंगे।

बयान में कहा गया कि इस पहल का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और केसर, अखरोट, पश्मीना शॉल और अन्य हस्तशिल्प उत्पादों को देश भर के बाजारों तक तेजी से पहुंचाना है।

सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर उचित सिंघल ने पत्रकारों को बताया कि व्यापारियों और किसानों की लगातार मांग को देखते हुए 17 अप्रैल से 31 मई तक इस पार्सल ट्रेन को नियमित रूप से चलाने का फैसला लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें