मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

हार्डवेयर कारोबारी से पांच लाख की धोखाधड़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हार्डवेयर कारोबारी से पांच लाख की धोखाधड़ी

जोधपुर। शहर के एक हार्डवेयर कारोबारी से फेसबुक पर फै्रण्ड बनी युवती और उसके परिचितों ने क्रिप्टो करेंसी में टे्रडिंग के नाम पर पांच लाख रूपयों की धोखाधड़ी कर ली। पीडि़त को रूपए वापिस नहीं मिलने पर अब पुलिस की शरण लेकर केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने इसमें अग्रिम पड़ताल आरंभ की है।प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि कमला नेहरू नगर डी-3 में रहने वाले राजेश धूत पुत्र फूलचन्द धूत की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह हार्डवेयर का कारोबार करता है। जुलाई 2024 उसके पास फेसबुक से स्वाति नेहा के नाम फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट आयी थी। कुछ दिनों की बातचीत के बाद स्वाति नेहा ने वाटसएप से उसके नम्बर पर मैसेज भेजा और कहा कि उसके अंकल जोकि अमेरिका में रहते हैं और उनको क्रिप्टोकरेन्सी की ट्रेडिंग में बीस साल का अनुभव है। वो उसे को टिप भेजते है जिसमें निश्चित लाभ होता है।स्वाति नेहा ने मेरे को बोला कि आप भी इसमे पैसे लगाओं आपको भी लाभ होगा। जिस पर स्वाति नेहा ने वेबबूल कस्टनमर सर्विस मे रजिस्ट्रेशन करवाकर लिंक भेजा। उसके बाद में स्वाति नेहा नेे वाटसएप पर एक खाता संख्या फेडरल बैंक का भेजा जिसमें 50000 रूपए जमा करवाने का बोला था। तब खाते में आईसीआईसीआई बैंक के खाता नम्बर से 07 सितंबर 2024 को 50000 रूपए भेजे थे। उसके बाद अन्य खाता आईसीआईसीआई बैंक के खाता नम्बर 10 सितंबर 2024 को 4,50,000 बंधन बैंक खाते मेें भेजे थे। स्वाति नेहा और उसके परिचितों ने ना तो लाभांश दिया और ना ही दी गई राशि वापिस लौटाई। अब तब उसकी राशि वापिस नहीं मिली है। प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि पीडि़त की तरफ से साइबर सैल में भी शिकायत दी गई है। मामले में अब अग्रिम जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें